काॅन्फेंसो के माध्यम में बुकिंग का दोर
|
|
|
ग्वालियर/ गत पखवाड़े में यहा की रिटेल कपड़ा मार्केटो में ग्राहकी बहुत कमजोर बनी हुई है। छुटपुट ग्राहकी से ही व्यापारियों को संतुष्ट होना पड़ रहा है। मिलों ने अपनी विपरण नीति का बदलाव किए है जिसे माल बिक सके। सियाराम ने भाव बढ़ाने की घोषणा की थी। लेकिन कमजोर ग्राहकी के कारण उनको वापस लेना पड़ा। कुछ मिलो ने बुकींग व काॅफ्रेंस करके बुकिंग ली है। आगामी सीजन में ही नया माल आयेगा। इस सीजन में कम से कम 1.5 महीने का समय बाकी है। कुछ मिलों को अच्छे डीलर उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। जो डीलर उपलब्ध है उससे मिलें काम कराने के इच्छुक नहीं है। काफी अरसे से ग्राहकी नहीं चलने के कारण पैसे की तंगी बढ़ती जा रही है। सूरत में साड़ीयों के भाव स्थिर बने हुए है। सूटींग में टी.एल, जोड़ी व पेंट-पीस, पी.वी, पी.सी, प्योर काॅटन, पी.आर, लिनन के अन्दर डिजाइनदार मालों में मांग बनी हुई है। धीरे-धीरे मिलों ने पेन्ट, पीस में भावों में अन्तर कम करना शुरू कर दिया है। मिलों में रेमण्ड, ग्रेवियरा, सियाराम, ओ सी एम, बी.एस.एल, डोनियर, सतलज, बेलमोण्ट के मालों में ग्राहकी बनी हुई है। भीलवाड़ा की सुजुकी, बी.डी, गुडविल के मालों में नान डेनिम बनी हुई है। शर्टिंग के अन्दर पी.वी, पी.सी, लिनन में चेक्स लाइनिंग, सेल्फ डिजाइन में छुटपुट ग्राहकी बनी हुई है। बजाज शर्टिंग, एम्पी टेक्स, रमेश शर्टिंग की शर्टिंग में ग्राहकी बनी हुई है। साड़ीयांे में रिटेलर के पास जो माल खत्म हो रहा है, वो ही माल लेने आ रहा है। वर्क मालो में छुटपुट ग्राहकी है। काॅटन मालों में लटा, बेडसीट, ब्लाउज-पीस में छुटपुट मांग बनी है।
|
|
 
 
 
|