Textile News
कपास उत्पादन 334 लाख गांठ होने का अनुमान

Email News Print Discuss Article
Rating

नई दिल्ली/ लम्बे समय से कपास उत्पादन को लेकर जो अटकलें लग रही थी फिलहाल उसको विराम मिल गया है। कृषि मंत्रालय के अनुसार फसल वर्ष 2012-13 के दौरान कपास का उत्पादन 334 लाख गांठ (प्रत्येक गांठ 170 किलो) होने का पूर्वानुमान है जो पूर्व वर्ष के 353 लाख गांठ की तुलना में 19 लाख गांठ कम है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी प्रथम अग्रिम अनुमान के अनुसार 2012-13 के सीजन में कपास का उत्पादन 334 लाख गांठ होने का अनुमान है जो पिछले सीजन से मात्र 19 लाख गांठ ही कम है। कृषि मंत्रालय के अनुसार यह 280 लाख के औसत उत्पादन से अधिक है। कपास उत्पादन में पूर्व में ज्यादा गिरावट की आशंका थी लेकिन बाद में मानसून में हुए सुधार से यह गिरावट कुछ कम हुई। बिजाई भी गत वर्ष की तुलना में लगभग 5.6 लाख हेक्टेयर कम है। पिछले सीजन 2011-12 में 353 लाख गांठ का रिकार्ड तोड़ उत्पादन हुआ था लेकिन निर्यात ज्यादा होने की वजह से देश में कैरी फारवर्ड स्टाॅक कम रह गया था और मिलों को आयात करना पड़ा। उससे पूर्व वर्ष 2010-11 में कपास का उत्पादन 330 लाख गांठ हुआ था। पिछले कपास वर्ष 2011-12 में 353 लाख गांठ कपास उत्पादन में से 127 लाख गांठ कपास निर्यात हुआ जिससे क्लोजिंग स्टाॅक लगभग 28 लाख गांठ रहने का अनुमान है। यार्न एवं कपास में नरमीः कपास उत्पादन में इस बार ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। यही नहीं विश्व बाजार में स्टाॅक पर्याप्त है तथा भाव दबे हुए हैं। कपास की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में आवक का दबाव बढे+गा। अगस्त में यार्न निर्यात के सौदे जुलाई की अपेक्षा कम हुए हैं। घरेलू बाजार में भी मांग कमजोर पड़ी है जिससे एक पखवाड़े के दौरान कपास के भव लगभग 5/10 रुपए किलो तक गिरे हैं। दिल्ली में कोर्स काउंट में 6 कोन जो पूर्व में 98/104 रुपए था, वह अब 88/97 रुपए किलो रह गया है। 10 नम्बर ओपन एण्ड जो 100/110 रुपए बिक रहा था, वह अब 94/106 रुपए तथ 20 नम्बर 120/129 से गिरकर 118/123 रुपए रह गया है। 2/6 ओपन एण्ड 104/109, 2/10 का भाव 100/112 रुपए, 2/20 ओपन एण्ड 130/140 रुपए तथ 2/30 ओपन एण्ड 188/193 रुपए रह गया है। 6 नम्बर पाली 97 रुपए, 10 नम्बर रिंग फ्रेम हनुमानगढ़ 140 रुपए, 20 रिंगफ्रेम हनुमानगढ़ 158 रुपए, 20 पाली 159 रुपए रह गया है। 2/6 कोन पाली ओपन एण्ड 109 रुपए 2/10 पाली ओपन एण्ड 114 रुपए, 2/20 रिंगफ्रेम 173, 2/20 हनुमानगढ़ 167 रुपए, 2/40 पाली 222 रुपए, 30 हौजरी सेमी 170/175 रुपए तथा 30 कोम्ब्ड 195/200 रुपए बोला गया।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design