Textile News
इस बार महंगे मिल सकते हैं गर्म कपड़े

Email News Print Discuss Article
Rating

लुधियाना/ इस बार सर्दियों मे आपको ऊनी कपड़े महंगे मिलने वाले हंै क्योंकि वूलन यार्न के दाम में हुई बढ़ोतरी से लुधियाना की हौजरी इंडस्ट्री ने दाम में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस बार दरअसल वूलन यार्न निर्माताओं ने यार्न के दाम में 15 से 25 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में इस बढ़ोतरी का सीधा असर तैयार उत्पाद पर पड़ेगा और ऊनी कपड़ों के दाम 10 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। वूलन यार्न में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एक्रेलिक यार्न के दाम में हुई है। 10 रुपये किलो पर बिक रहा एक्रेलिक अनडाइड यार्न इस समय 265 रूपये तक पहुंच गया है। इसी तरह डेफ होडिल डाइड एक्रिलिक के दाम 285 रूपये से बढ़कर 330 रूपये किलो हो गया है। कच्चे माल की लागत बढ़ रही है। निर्यात आॅर्डर भी कम मिल रहे हैं। अब उद्योग को घरेलू बिक्री कम होने की चिंता सता रही हैै। बहरहाल वूलन यार्न के दाम और ना बढे, इसके लिए हौजरी इंडस्ट्री ने वाणिज्य मंत्री को पत्र लिखा है। इंडस्ट्री ने थाइलैंण्ड और इंडोनेशिया जैसे देशों से आयात होने वाले यार्न पर से एंटी डम्पिंग ड्यूटी हटाने की मांग की है कि इससे देश में वूलन यार्न के दाम कम हो जाएंगे जिसका फायदा आम लोगों को मिलेगा।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design