Textile News
खुलने लगा बाजार : डिजिटल पिं्रटेड साडियां चलन में

Email News Print Discuss Article
Rating

इन्दौर/ स्थानीय खुदरा बाजारों में बिक्री लगातार बढ़ रही है। पर नवरात्री, दशहरा, दीपावली एवं लग्नसरा के मौके पर कपड़ा बाजारों में जबरदस्त बिक्री होती हैै। थोक कपड़ा बाजार के प्रमुख व्यापारियों के अनुसार इस बार दीपावली की ग्राहकी बहुत ही शानदार रहना है, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार दीपावली कपड़ा उद्योग के लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है। त्यौंहारी मौसम में सभी व्यापारियों को ग्राहकी चलने की खास उम्मीद है। व्यापारियों के अनुसार जबरदस्त ग्राहकी चलना ही है। इन्दौर थोक गारमेन्ट उद्योग में इस समय किड्स गारमेन्ट और मेन्स अपैरल की मांग निरन्तर बढ़ती जा रही है। थोक गारमेन्ट उद्योग में माहौल अच्छा बना हुआ है। माना की सप्लाई निरन्तर चल रही है। थोक कपड़ा बाजार में सूटिंग की बिक्री में इजाफा हुआ है। व्यापारी वर्ग फिलहाल दिल खोल कर खरीदी कर रहे हैं। सूटिंग खरीदी करने का यह सही समय है। भीलवाड़ा की क्वालिटियों में भी सुधार झलका है। थोेक व्यापारी वर्ग लगातार खरीदी करके स्टाॅक बढ़ा रहे हैं। अब आने वाले आगे के समय में मांग बढ़ना ही है। भीलवाड़ा सूटिंग्स में जयकरणी, सर्विकोम, रोडास, बेनीकोटस में पूछपरख बढ़ी है। प्रमुख स्टेण्डर्ड मिलों में मेकर्स, सियाराम, रेमन्ड्स, ग्रेवियरा, डोनियर, बीएसएल में नई क्वालिटियां बाजार में उतरी है। अहमदाबाद की काॅटन क्वालिटियों में इस समय फायदे के सौदे मिल रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार काॅटन मालों में मंदी आ सकती है। सिन्थेटिक क्वालिटियों के भाव स्थिर है। अरिहन्त टेªडर्स उज्जैन का प्रकाश प्रीमियम जोड़ा पुनः चल पड़ा है। स्थानीय शर्ट पीस निर्माता सभी मण्डियों के चक्कर लगा रहे हैं। टान्डा, कालपी, महुरानीपुर, मेरठ साइड की क्वालिटियों की पकड़ मजबूत की जा रही है। टान्डा की हल्की शर्टिंग में मांग है। बाजार में पिसों की क्वालिटी में चैतरफा मांग निकलने से उत्साह का माहौल है। काफी लम्बे अर्से के बाद ग्राहकी चली है और नाणा संकट से बाजार उभरा है। मुम्बई, सूरत में शर्टिंग के भावों में तेजी की स्थिति तो है। परन्तु यार्न बाजार में भावों घट बढ़ से पुराने रेटों में माल सप्लाई हो रहा है। बाजार में सूरत बेस शर्टिंग पगारिया सिन्थेटिक की सभी क्वालिटियों में मांग है। मुम्बई की प्रसि( स्टैण्डर्ड युनिटें जालान सिल्क मिल्स प्रा. लि. एवं श्री सेफरान फेब्रिक्स प्रा. लि. की डिमाण्ड में इजाफा हुआ है। थोक कपड़ा बाजार में पैनल शर्टिंग की बहार आई हुई है। काॅटन क्वालिटियों में भी मांग निकली है। शर्टिंग में प्रिन्ट में उठाव है। इन्दौर थोक साड़ी बाजार में ग्राहकी का रूझान बरकरार है । व्यापारी वर्ग साडि़यों एवं सलवार सूटों में स्टाॅक बढ़ा रहा है। ड्रेस मटेरियल में व्यापारियों की रूचि झलकी है जबकि काॅटन पोपलीन में भाव घटने की शिकायत से थोक व्यापारी वर्ग शिकस्त गया है। रूबिया, टेरी रूबिया में सीजनल मांग झलकी है। पोपलीन के पेटीकोट उठाव का इंतजार कर रहे हैं। पावरलूम ग्रे मारकीन एवं फलालेन में उठाव कमजोर है। यार्न के भावों में हेराफेरी से उद्योग चिंतित है। सूरत की साडि़यों में कम्प्यूटरीकृत एम्ब्राॅयडरी साडि़यों में साधारण मांग ही है। इस समय डिजिटल प्रिन्टेड साडि़यां ही फैशन में लेटेस्ट है। सोबर एवं स्टाइलिस्ट लुक के लिए डिजिटल प्रिन्टेड साडि़यां ही पसंद की जा रही है। फैसिंग फिगर, वेब्स डिजाइन्स, एब्सट्रेक तथा खूबसूरत कलरफूल मिक्स प्रिन्ट साडि़यों डिजिटल प्रिन्ट से बनी साडि़यां बाजार में छा गई है। कार्पोरेट जगत भी डिजाइनर साडि़यों को पसंद कर रहा है।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design