नवरात्र में ग्राहकी बढ़ने की धारणा
|
|
|
गगंापुरसिटी/ स्थानीय समेत आसपास कपड़ा बाजारोें में मामूली पूछपरख शुरू हो गई है। किन्तु व्यापारी वर्ग के पास कामकाज चलने की हलचल दिखाई दे रही है। नवरात्र से कपड़ा एवं गारमेण्ट बाजारों में पूरी रौनक लौटने की संभावना है। ग्राहकी की प्रतिक्षा में कपडा व्यापारियों में सब्र टूटने लगा है। इस बार 24 अक्टूबर को दशहरा एवं 13 नवम्बर को दीपावली है। इसी के साथ वैवाहिक सीजन शुरू होने जा रहा है। लंबे अर्से से कमजोर ग्राहकी के कारण आवक काफी कमजोर है। नाणातंगी से बाजार जटिल परिवेश से गुजर रहा है। मिलों द्वारा सूटिंग शर्टिंग में 5 से 8 प्रतिशत तक भाव बढ़ा दिये है। साडि़यों में भावों की घट बढ़ कम मालूम पड़ती है। महंगाई से आमजन आर्थिक संकट से जूझ रहा है। रेडिमेड परिधान का प्रचलन अनवरत बढ़ता जा रहा है। युवक युवतियों में ग्रामीण स्तर तक जींस, ट्राउजर, होजियरी, टाप का प्रचलन बढ़ रहा है। सूटिंग में छिटपुट ग्राहकी बनी हुई है।
|
|
 
 
 
|