Textile News
बाजार बेहालः निचले भावों में हुई थोड़ी हलचल

Email News Print Discuss Article
Rating

मालेगांव/ भारत एक कृषि प्रधान देश है। यह बात अब पुरानी हो गई है। भारत एक कूर्सी ;नेताद्ध प्रधान देश हो गया है। आतंकवाद, भृष्टाचार, घोटाला, बेरोजगारी, मंहगाई की फसल लहराती है। राष्ट्रीय पक्ष अब राज्य स्तरीय पार्टियों के सहारे पर चल रहे हैं। सामने आने वाले चुनावों के पहले भारतीय जनता को क्या-क्या देखना होगा, सुनना होगा और समझने वाली बात तो अब रही नहीं। ऐसा कुछ अनिश्चितता वाला माहौल टेक्सटाइल मार्केट में हो रहा हैै। बाजार है कि घटते-घटते इतना घट गया है कि कई लोगों का माल गोदाम में रहा। सूत और कपड़ा बाजार पानी-पानी हो गया है। जुलाई माह तक का अफलातून तेजी का प्रवाह रहा और दो-ढ़ाई महिने में मंदी की बाढ़ आ गई। सूत बाजार में 30 से 40 रूपया किलो बाजार टूट गया और कपड़ा में उपर में 4.50 रूपया मीटर तक कपड़ा मालेगांव में कम हो गया। पहलेे घटता रहा तो बुनकरों ने सोचने समझने में समय लगा दिया। फिर ऐसा समय आया कि एक महिने में लगभग दो रूपया मीटर तो पोपलीन में कम हो गया और बुनकर चाहकर भी बेच नहीं पाया। वास्तविक स्थिति अब शेयर, सोना, चांदी और कमोडिटी मार्केट की तरह सब बाजारों में सट्टा प्रवृति को बल मिल रहा है। श्रा( पक्ष के बाद कुछ उम्मीदें और आशाएं हंै। उनमें पहले 60 वेफ्ट में 5 रूपया किलो, पोपलीन और फैब्रिक में 15 से 25 पैसा मीटर भाव बढ़े हैं। पी. ओ. वाई. में तीन के बाद साढ़े तीन रूपया और कम होने से रोटो बाजार फिर खराब हो गया। पी.सी. का कपड़ा भी अब निचले भावों से बेहतर हैै। सितम्बर माह में सितमगर देखने के बाद आगे की हालत देखने जैसी उर्जा व धन अब बाजारोें में नहीं रही है। काम कम मंदी ज्यादा वाली हालत के बाद अब भी अगर बाजार रुकता है तो ठीक है। नहीं तो सूरत में पार्टियां जा रही है, वैसी हालात टेक्सटाइल मार्केट में हो सकती है। बाजार से डर अभी नहीं निकला है। थोड़े से भाव बढ़ने और खरीदी निकालने से बाजार में रौनक नहीं आई है। अब नवरात्री, दशहरा, दीपावली, शादीविवाह का सीजन पूरा बाकी है। बाजार भाव तावः- पोपलीन- 70 48 का 15.70 60 48 का 14.30 केम्बीक- 80 ग्राम 16.20 82 ग्राम 16.70 सूत बाजार- 34 बाना 870 से 890 38 ताना 960 से 980 44 ताना;2$2द्ध1080 से 1090 60 बाना 1100 से 1120 80 झिरो 108.50 ;नाका बाहरद्ध 80 रोटो 112.50 ;नाका बाहरद्ध भाव तालिका क्वालिटी 18-7-12 10-9-12 घटत पोपलीन 70 48 20 15.7 4.30 प्र.मी. केम्बीक 80 ग्राम 19 16.2 2.80 प्र.मी. सूतीधागा 38 ताना 1150 970 180.00 5किलो सूतीधागा 34 बाना 1050 880 170.00 5किलो इण्डिगो यार्न 275 190 85.00 प्र.किलो.

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design