भारतीय डेनिम की निर्यात मांग बढ़ने का अनुमान
|
|
|
नई दिल्ली/ चीन और अमेरिका द्वारा डेनिम के उत्पादन में कटौती को देखते हुए भारतीय डेनिम की विश्व बाजार में मांग बढ़ने का अनुमान है। निर्यात सौदों में 20 प्रतिशत तक का इजाफा होने का अनुमान है।
डेनिम में पाकिस्तान और बंगलादेश भी भारतीय डेनिम के साथ प्रतिस्पर्धा में खड़े हैं फिर भी भारतीय निर्यातकों को निर्यात आॅर्डर में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ हैं। निर्यातकों को उम्मीद है कि निर्यात आॅर्डर में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
पिछले कुछ समय से चीन और अमेरिका ने डेनिम के उत्पादन में कटौती कर रखी है। वैसे भी चीन में उत्पादन लागत बढ़ रही है जिससे चीन की डेनिम विश्व बाजार में भारत, पाकिस्तान और बंगलादेश की तुलना में प्रतिस्पर्धा में कमजोर पड़ने लगी है। चीन को कपास का आयात करना पड़ रहा है जबकि भारत में भरपूर मात्रा में कपास उपलब्ध है।
|
|
 
 
 
|