‘व्यापार मेले-2012’ में खादी और ग्रामोद्योग पवेलियन का हुआ शुभारंभ
|
|
|
नई दिल्ली/ भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले-2012 में सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम मंत्री श्री के.एच. मुनियप्पा ने कल यहां खादी पवेलियन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग ;केवीआईसीद्ध के अध्यक्ष श्री देवेन्द्रकुमार.आर.देसाई तथा सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम मंत्रालय में सचिव श्री विवेक राव मौजूद थे।
जम्मू और कश्मीर से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक देशभर से दस्तकार, शिल्पी, संस्थान और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ;पीएमईजीपीद्ध इकाइयों के लगभग 155 स्टाॅल प्रदर्शित किए जा रहे हैं। केवीआईसी ने कुछ पारंपरिक कौशल के तकनीकी प्रस्तुतीकरण की व्यवस्था भी की है।
प्रदर्शित की जाने वाली वस्तुओं में पूर्वोत्तर की बांस की चीजें, असम से मूंगा और एंडी रेशम, राजस्थान के हस्तशिल्प, बंगाल की कपास मलमल खादी, जम्मू और कश्मीर से कढ़ाई वाले और बने बनाए कपड़े शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक उत्पाद, पर्यावरण अनुकूल हैंडमेड पेपर, शहद और शहद की वस्तुएं, आभूषण ,डिजाइनर खादी साड़ी, सिल्क की साड़ी और देश के अन्य भागों से कई वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।
खादी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए केवीआईसी ने 2011-12 में देश के विभिन्न भागों में घरेलू प्रदर्शनियां आयोजित की थीं। यह प्रदर्शनियां राष्ट्रीय, जोनल, राज्य और जिले स्तर पर आयोजित की गईं थी। केवीआईसी के कार्य-निष्पादन की एक झलक-
विवरण 2010-11 2011-12
उत्पादन (करोड़ रूपए में) 19,871.86 रूपए 21,852.00
बिक्री (करोड़ रूपए में) 25,792.99 रुपए 26,797.13
रोजगार (लाख व्यक्तियों) 113.80 119.10
|
|
 
 
 
|