साढे+ चार लाख गांठ कपास निर्यात पंजीकरण
|
|
|
नई दिल्ली/ कपास मौसम 2012-13 के लिए कपास निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यह जानकारी देते हुए वस्त्र मंत्री श्री आनंद शर्मा ने लोक सभा में एक लिखित जवाब में कहा कि 5 नवम्बर 2012 तक 4.5 लाख गांठ कपास के निर्यात पंजीकरण हुआ है।
वस्त्र मंत्री ने बताया कि कपास सलाहकार बोर्ड ने कपास मौसम 2012-13 के लिए 334 लाख गांठ कपास उत्पादन और 70 लाख गांठ निर्यात का अनुमान लगाया है। वर्ष 2011-12 कपास मौसम के दौरान देश से 129 लाख गांठ कपास का निर्यात हुआ है जो अब तक का सर्वाधिक है।
पिछले कपास मौसम के दौरान स्टाॅक अधिक बचने और वैश्विक मांग कम होने की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कपास के मूल्यों में गिरावट आई है।
|
|
 
 
 
|