Textile News
दीवाली बाद भी जारी है नाणातंगी

Email News Print Discuss Article
Rating

मालेगांव/ दीपावली का त्यौंहार आया और चला गया। टेक्सटाइल मार्केट व मण्डियों में भले ही लाभ पंचमी को मार्केट खुलता हो। मालेगांव मण्डी चालू रहती है। यहां पर रमजान ईद पर छुट्टी रहती है। अब मुहूर्त के सौदे-भाव पुरानी बात हो गई है। रोज जैसे व्यापार चलता है, चलता रहता है। इस वर्ष जुलाई माह तक की सूत और कपड़ा बाजार की तेजी के बाद टेक्सटाइल मण्डियां सुनसान होने लगी है। एकतरफा मंदी और बिना काम हुए भाव घटते रहने से लम्बा नुकसान व्यापारी, आडतिया, विवर को उठाना पड़ा है। पिछले दो महिनों में मनी मार्केट आउट आॅफ कन्ट्रोल है। बाजार थोड़ा बढ़ता है और फिर घट जाता है। पोपलीन में नुकसान, रोटो केम्ब्रीक ठीक-ठीक है तथा पीसी का कपड़ा अच्छा है। बाजार में काम-काज बहुत कमजोर है। पुराने व अनुभवी व्यापारी अब कहते हैं अब हिम्मत जवाब देनी लगी है फिर भी आशा और उम्मीद की किरण बची हुई है। दिसम्बर माह में बाजार सुधरना चाहिए। महालक्ष्मी के वकील साहब ने बताया अब पिछला पैमेण्ट आना चाहिए, नया काम वैसे भी कम है, इसलिए ज्यादा लोड नहीं है। अगर व्यापार अच्छा चलता है तो पेमेण्ट भी आता है। तेजी का बोलबाला और मंदी का मुहं काला वाली बात है। सूती धागा और कपड़ा ः- दीपावली पर दक्षिण भारत में ज्यादा पावर कट से सूती धागे में तेजी का माहौल बना था। लेकिन कपड़ा बाजार साथ नहीं देने से बढ़ने के बजाय भाव घट गए। पोपलीन में बुनकरों का कहना है, पड़ता नहीं है। फैब्रिक ठीक-ठाक है। रोटो का यार्न व कपड़ाः- सूती धागे और ग्रे कपड़े की तरह घट-बढ़ जाती है। कुछ दिन पहले रोटो का यार्न बढ़कर वापस ठिकाने आ गया। कपड़ा में अब पड़ता है लेकिन माल अब कम बिकता और पेमेण्ट का कोई अता पता नहीं हैं। इसलिए परेशानियां ज्यादा हो रही है। बाजार भाव तावः- पोपलीनः- 60▀48 का 14.50 70¹48 का 16.60 केम्ब्रीकः- 84 ग्राम 17.00 90 ग्राम 18.00 रोटो ः- 6 किलो 9.10 5.2 किलो 7.60 पीसीः- 56¹52¹34 पनाका 11.60 सूत बाजार ः-34 बाना 870 से 900 38 ताना 1000 से 1010 44 ताना;2-2द्ध 1100 से 1110 60 बाना 1140 से 1160 100% पोलीस्टर 208 से 210 सभी- 5 किलो 80 रोटो 112.50 80 झिरो 108.50 पीसी वार्प 220 पीसी वेफ्ट 216 सभी प्रति किलो

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design