Textile News
कपड़ा बढ़ने से बाजार में रौनक बढ़ीः पुराना स्टाॅक क्लियर हुआ

Email News Print Discuss Article
Rating

मालेगांव/ एक लम्बी मंदी की पारी और बडे नुकसान के साथ टेक्सटाइल मार्केट के हालात भारतीय क्रिकेट टीम की जैसी है या कहलें कांग्रेस की सरकार की जैसी है। अस्थिरता व दांव-पेच का बाजार हो गया। लम्बी मंदी में कम भावों में यानी 20 रूपया 70*48 पोपलीन का भाव 16 रूपया मीटर हो गया, और अब निचले भावों में सुधार होकर माल बिक रहा है, यही हाल सूत बाजार के रहे। नाणातंगाई ने टाई की तरह व्यापार को बांधकर रख दिया। सिन्थेटिक में रोटो के हाल रोते-रोते अब अच्छे हुए हैं। पीसी हरफन मौला खिलाड़ी की तरह हमेशा ठीक रही है। अब बाजार पटरी पर आया है, लेकिन पुराने नुकसान से उभर नहीं पाया है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में बाजार और अच्छा होना चाहिये, क्योंकि पुराना माल बिक गया है। आवक सौदे होने लगे हैं। पेमेण्ट पोजिशन सुधरने लगी है। सप्ताह भर में 30 से 50 पैसा मीटर कपड़ा बढ़ता है, तो ये शुभ संकेत है। पोपलीन- दीपावली से लगभग एक रूपया मीटर भाव बढ़ा है। 60*48 का 14.60 से बढ़कर 15.50 और 70*48 का 16.60 से 17.50 के भाव हुए है। केम्ब्र्रीक- केम्ब्रीक में भी दीपावली बाद 60 से 70 पैसा मीटर बाजार बढ़ा है। 70 ग्राम 14.40 से बढ़कर 15.00 तथा 80 ग्राम 16.50 से बढ़कर 17.25 प्रति मीटर हुई है। रोटो- एक दिसम्बर को पीओवाई में 2 रूपया किलो बढ़ने के साथ यार्न में भी सुधार हुआ है, और कपडे+ में अच्छा सुधार होने से पुराना स्टाॅक क्लियर हुआ है। 80 रोटो दीपावली पर 112.50 से बढ़कर 115 नाका और झिरो 108.50 से बढ़कर 111.50 हुआ है। बाजार में कामकाज अच्छे हो रहे हैं। पीसी- पीसी का कपड़ा मुनाफा के साथ हमेशा अच्छा रहा है। पिछले ेचार-पांच महिनों से पीसी ने धूम मचाई है। एक सप्ताह में चार-पांच रूपया किलो बढ़कर दीपावली पर वार्प 220 से बढ़कर 227 तथा वेफ्ट 216 से बढ़कर 218 के भाव हुए है। कपड़ा 56*50 का भाव 11.60 में 12.10 प्रति मीटर हुआ है। सूतीधागा- कई दिनों से धीमी गति के समाचार बुलेटिन की तरह हो गया है। सूत बाजार पहले नुकसान बाद में नाणातंगाई ने व्यापारियों को परेशान करके रखा है। दीपावली के बाद थोड़ा सा सुधार हुआ है। दलाल अशोक मर्दा के अनुसार कामकाज कम है। व्यापारी बड़ा व्यापार नहीं कर रहे हैं। भावों में 2 रूपया किलो की घटत-बढ़त चलती रहती है। केश पेमेण्ट और धारे के भाव में बहुत फर्क है। अब कपड़ा बाजार ठीक होने से आने वाले दिनों में व्यापार अच्छा हो सकता है। यार्न रूका है और कपड़ा अच्छा होने से पड़ता अच्छी है। भावताव- 34 बाना 900 से 920 रूपए 38 ताना 1120 से 1030 रूपए 40 ताना 1000 से 1010 रूपए 44 ताना ;2+2द्ध 1110 से 1120 रूपए 60 बाना 1140 से 1170 रूपए

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design