Textile News
लग्नसरा की खरीद में व्यस्त लोगों पर चढ़ा फैंसी कपड़ों का रंग

Email News Print Discuss Article
Rating

मेरठ/ कपड़ा बाजार में लग्नसरा की खरीद अच्छी बनी हुई है। हर फैंसी कपड़ों की मांग बनी हुई है। ग्राहक बाजारों में से हर प्रकार के महंगे व सस्ते कपडों की खरीद करने में जुटे हुए हैं। जिसके चलते बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि अब सावे कम है और जो है तो वे संक्रान्ति के बाद से शुरू है, जिसमें अभी लगभग एक माह का समय है। लेकिन बाजार में खरीद नहीं थमी है। हर प्रकार के फैंसी कपड़ों की ग्राहकी जमकर हो रही है। सिन्थेटिक फैब्रिक में ये मांग खास चल रही है। इसी के साथ मोटे व वूलन फैब्रिक को भी सराहा जा रहा है। सूटिंंग शर्टिंग में इस सीजन में चेक्स, मल्टीचेक्स, चैड़ी स्ट्राइप, प्लेन स्ट्राइप आदि वर्क को पसंद किया जा रहा है। ग्राहक आरामदायक व ब्राण्डेड फैब्रिक्स को पसन्द कर रहे हैं, जिससे वे कूल पर्सनेलिटी कर सके व इन कपड़ों को वैवाहिक आवास के लिए खास खरीदा जा रहा है। वही डिजाइन शर्ट व सूट्स लेन्थ की काफी अच्छी मांग चल रही है। वूलन्स में भी फैंसी वूलन्स की मांग बढ़ रही है। ठण्ड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। फैंसी जैकेट, स्कार्फ, केप, स्टाॅल, शाॅल, स्वेटर, गल्स टाॅप, फ्लावर आदि की मांग इन दिनों अच्छी हो रही है। ये कपड़े पार्टी में स्टाइलिश लुक देने के साथ ही लोगों को ठण्ड से भी बचाव कर रहे हैं। जिससे इनकी खरीद बढ़ रही है। लग्नसरा के लिए महिला वर्ग का क्रेज देखते ही बनता है। नई रेंज में हर चीज उनको चाहिए होती है चाहे जैवर हो या कपड़ा हर समान को बहुत मन से खरीदती है। जिनमें सूट्स, स्कर्ट, जींस-टाॅप, कुर्ती, लेंगिग, अफगानी आदि संग लांचा भी काफी अच्छी मांग में चल रहे हैं। महिलाओं में साडि़यों का क्रेज बढ़ता ही जाता है। हर दिन हर रोज महिलाओं में एक नई साड़ी का क्रेज होता है। इस समय रेशम, रेशम पेज वर्क, कटदान, मोती, जर्री, स्पार्कल आदिवर्क में साडि़यों के डिजाइन को सराहा जा रहा है। कटिंग पल्ले वर्क सहित ये साडि़यां 700 रूपए से 5000/15000 रूपए तक की अच्छी मांग में चल रही है।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design