Textile News
कपास की निर्यात सीमा बढ़ी

Email News Print Discuss Article
Rating

नई दिल्ली/ केंद्र सरकार ने कपास की निर्यात सीमा का बढ़ा दिया है। अब तक एक निर्यातक को केवल 10 हजार गांठ कपास के निर्यात की अनुमति मिलती थी लेकिन अब इस सीमा का बढ़ाकर गांठ कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक गांठ में 170 किलो वजन हुआ करता है। देश में कपास की गांठ उपलब्धता बेहतर देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। भारत विश्व में कपास का दूसरा बड़ा उत्पादक देश है। 30 सितंबर, 2012 को समाप्त कपास वर्ष के दौरान भारत से 129 लाख गांठ कपास का निर्यात किया गया था। जबकि आलोच्य अवधि के दौरान देश में कपास का उत्पादन 352 लाख गांठ के करीब था। नये सीजन में उत्पादन 334 लाख गांठ का आंका जा रहा है। लिहाजा इस बार भी यूरोप व अमेरिका को निर्यात के लिए एक्सपोर्ट सरप्लस उपलब्ध रहेगा, यह कहा जा सकता है।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design