Textile News
सीमित मांग से कपास के भाव न्यूनतम स्तर पर लगभग स्थिर

Email News Print Discuss Article
Rating

यद्यपि इस सीजन में कपास की आवक कमजोर है फिर भी सीमित मांग की वजह से भाव निम्न स्तर पर रुके हुए हैं। इस समय गुजरात की शंकर-6 क्वालिटी के भाव 33,700 से 33,800 रुपए प्रति कैंडी ;एक कैंडी 356 किलोद्ध पर स्थिर हैं। कपास व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में निर्यात मांग निकलने की उम्मीद है। देश की कपड़ा मिलों की मांग सामान्य बनी हुई है। जानकार व्यापारियों के अनुसार यदि निर्यात मांग निकलती है तो भाव बढ़ सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूरोप और अमेरिका सहित विदेशों को बंगलादेश का गारमेण्ट निर्यात अच्छा है इसलिए बंगलादेश की मांग निकलने की उम्मीद है। अब तक देश की मंडियों में एक लाख 40 हजार गांठ ;प्रत्येक गांठद्ध की आवक हुई है। इस समय विश्व के काॅटलुक इण्डेक्स में काॅटन का भाव जो 10 दिसम्बर को 88.55 सेंट प्रति औंस था, वह बढ़कर 13 दिसम्बर 2012 को 83.90 सेंट प्रति औंस हो गया है लेकिन न्यूयार्क काॅटन फ्यूचर में मार्च 2013 के सौदे 74.60 सेंट प्रति औंस, मई के सौदे 75.59 तथा जुलाई के सौदे 76.15 सेंट प्रति औंस के हुए हैं।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design