Textile News
कपास निर्यात की संभावना कमजोर

Email News Print Discuss Article
Rating

नई दिल्ली/ वर्तमान सीजन में कपास निर्यात की संभावना कमजोर दिख रही है। पिछले सीजन में 127 लाख गांठ का रिकार्ड निर्यात हुआ था जबकि इस बार निर्यात बहुत कम होने की संभावना है। कपास सलाहकार बोर्ड का निर्यात आंकलन 70 लाख गांठ है जबकि अमेरिका के कृषि विभाग का अनुमान है कि इस बार निर्यात मात्र 57 लाख गांठ हो पाएगा। कपास उत्पादन का सरकारी अनुमान 334 लाख गांठ का है। अमेरिका के कृषि विभाग का अनुमान है कि भारतीय कपास का उत्पादन 325 लाख गांठ तथा घरेलू खपत 264 लाख गांठ का होगा। इसके अनुसार कपास की घरेलू मांग जो अब तक कमजोर चल रही थी, वह आने वाले दिनों में बढे+गी। अमेरिका के कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 20 लाख गांठ कपास का निर्यात हो पाया है। चीन को निर्यात की संभावना कम होने की वजह से भारत में कपास का कैरी ओवर स्टाॅक ज्यादा रहेगा।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design