Textile News
कड़ाके की ठण्ड से बढ़ी वूलन की मांग

Email News Print Discuss Article
Rating

मेरठ/ कपड़ा बाजार में काफी बदलाव देखा जा रहा है। जहां लोगों को भीड़ हर दिन खरीद में जुटी थी, वहीं 1 जनवरी से कड़के की ठण्ड के कारण लोग घरों से निकलते हुए कतरा रहे हैं। हाल ही में मेरठ का तापमान 0.5 डिग्री मापा गया है और आगे ये ठण्ड और बढ़ने के आसार है, जिससे छोटे वूलन क्रेप, मफलर, स्कार्फ, स्टाॅल, दस्ताने आदि की खरीद हर दिन बढ़ती जा रही है। ठण्ड की मार झेलते लोग इन्हें खरीदने को बेबस है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि कोहरा व ठण्ड होने के कारण वे लोग भी अपने शोरूम व दुकानें 11 बजे तक खोलते हैं। इसका एक और कारण ग्राहकों का मध्य दोपहर में घरों से निकलना है। जब ग्राहक नहीं होंगे तो हम इतनी जल्दी आकर क्या करें। बाजारों में वैसे कुल मिलाकर गरम कपड़ों का उठाव अच्छा है। व्यापारी भी इससे सन्तुष्ट है। ये नए साल की अच्छी शुरूआत मानी जा रही है। सूटिंग-शर्टिंग में भी अन्य कपड़ों के लिहाज में गरम कपड़ों को ज्यादा सराह रहे हैं। चेक्स व लाइनिंग की वूलन शर्ट को सराहा जा रहा है व ट्राऊजर पेण्ट भी महंगी बिक्री में है क्योंकि ये क्वालिटी बेस होने के साथ ही गरम भी है जो ठण्ड से बचाव में अच्छी है। वहीं सूट्स व सफारी में भी गरम कपड़े ही सराहे जा रहे हैं। वूलन स्वेटर में इस समय लुधियाना के अंगूरा वूलन को सराहा जा रहा है। ये साॅफ्ट होने के साथ ही गरम भी होते हैंै। इनके बने टाॅप, स्वेटर, जैकेट, स्टाल इन दिनों सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। वहीं जहां ये शोरूमों में मुंह मांगे दामों में बिक रहे हैं, वहीं लाल कुर्ती मार्किट में इन्हें आधे से भी आधे दामों में खरीदा जा रहा है। क्योंकि दुकानदारों को पता है कि जहां ठण्ड में कमी आयेगी वहीं इनकी खरीद थमने लगेगी, इसलिए जितना माल बिकता है, बेच दो वैसे भी यहां लाट का माल आता हैै। जिससे दुकानदारों को इतने कम दामों में मुनाफा मिल जाता है। वहीं महिला वर्ग में गरम सूट, शाॅल, लैंगिंग, कुर्ती सब कुछ गरम खरीदा जा रहा है। गल्र्स में गरम जलोवर, कुर्ती व टोप का क्रीज देखते बन रहा है। स्टाल का फैशन पिछले कई सालों से चल रहा है। व आज ये जरूरत में बदल रहा है। ज्यादातर लड़किया इनसे अपना मुुंह कवर कर चलती है, मगर ठण्ड में ये सर पर ओढ़ने व गले में भी डाला जा रहा है। माना जा रहा है, कि अब लोग खरीद में वैवाहिक खरीद को भी शामिल कर रहे हैं। जिनके लिए वो डिजाइनर गरम कपड़े खरीद रहे हैंं। लेने देने के लिए शाॅल, स्वेट, कार्डिगन, कम्बल की भी खरीद चढ़ने लगी है, जिससे दुकानदार खुश है। नए साल का आगाज जहां ठण्ड लेकर हुआ है। वहीं कपड़ा बाजार की खरीद भी बढ़ा दी है।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design