कृषि मंत्री द्वारा जीएम फसलों पर परीक्षण रोकने की सिफारिश खारिज
|
|
|
नई दिल्ली/ जीन सवंर्धित ;जीएमद्ध फसलों पर खेतों में किए जाने वाले सभी परीक्षण रोकने की संसदीय समिति की सिफारिश को खारिज करते हुए कृषि मंत्री श्री शरद पंवार ने कहा है कि सरकार इन्हंे रोकने का निर्णय नहीं कर सकती। खाद्य सुरक्षा के लिए ऐसे शोध महत्वपूर्ण हैं। कृषि मामलों की संसद की स्थायी समिति ने सरकार को ट्रांसजेनिक फसलों का फील्ड ट्रायल तक तक प्रतिबंधित करने की सिफारिश की है जब तक की बेहतर निगरानी और देखरेख की प्रणाली विकसित नहीं हो जाए। सरकार ने बीटी कपास की वाणिज्यिक खेती को अनुमति दी है जबकि बीटी बैंगन पर रोक है। निजी कंपनियों को कपास एवं मक्का जैसी जीएम फसलों का पंजाब, हरियाणा, आंध्रप्रदेश और गुजरात में खेती परीक्षण करने की अनुमति दी गई है।
|
|
 
 
 
|