Textile News
निर्यातकांे की लेवाली से रूई में आशिंक सुधार

Email News Print Discuss Article
Rating

मुंबई/ रूई के अच्छे माल में निर्यातकों की खरीदी रहने से केंद्रों पर इनके भाव कुछ ऊंचे बोले जा रहे हंै। रूई उत्पादन वाले अनेक कंेद्रांे पर ठंडी बढ़ने से रूई आवक की आवक पर असर पड़ रही है। पूरे देश मंें की आवक के आंकड़े 1लाख गांठ से घटकर अब 75 से 80 हजार गांठ की हो चुकी है। लेकिन बाजार को आशंका है कि किसान नीचे भाव पर माल को नहीं बेचेंगे। जानकारों का ऐसा कहना है कि देशी बाजार में रूई के भाव हाजिर बाजार में 33000 रूपये से नीचे जा सकते हैं। जबकि किसान केंद्रों पर रूई के भाव प्रति 20 किलो यानी मन 850 रूपये से कम पर नहीं बेचेंगे। वहीं गुजरात कल्याण रूई के भाव 700 रूपये तक टूट चुके हैं। मुंबई रूई बाजार जहां भाव कमोबेश ईऊंचे एवं नीचे की ओर चल रहे थे, वहां कुछ सुधार के समाचार मिले हंै। हाजिर में भाव करीब 100 से 200 रूपये तक बढ़े हंै, ये भाव अच्छे माल के बढे+ हंै। बाजार में अच्छे माल में निर्यातकांे की लेवाली निकली है। देश में रूई का उत्पादन जहां 2001-12 में 158 लाख गांठ था, वहीं हाल में यह बढ़कर 350 लाख गांठ के करीब रहा है। इसी तरह प्रति हेक्टेयर उत्पादकता भी 2001-12 के 308 किलोग्राम से अब 500 किलोग्राम के निकट बताया जा रहा है। इसमें सहमति दिखाई देती है कि इस वर्ष प्रतिकूल हवामान तथा अन्य कारणों से कपास की बोआई का क्षेत्रफल 3 प्रतिशत तक घटा है। यद्यपि आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में अंतिम में हुई बारिश से फसल पर सकारात्मक असर पड़ा है और पैदावार अच्छी होने की आशा है। देश में रूई का कुल उत्पादन 350 लाख गांठ से कम होने की संभावना से इंकार किया गया है। वहीं रूई की खपत का अनुमान 265 लाख गांठ के बाद शेष 150 लाख गांठ बचने का अनुमान व्यक्त किया गया है। रूई की उत्पादकता को और बढ़ाने के लिए नई वैराइटी के बीजों का होना जरूरी है। सिंचाई की सुविधा में सुधार करने की जरूरत है, साथ ही इसका समुचित लाभ सुनिश्चित करने के लिए निर्यात नीति को सरल करने की आवश्यकता है। चीन से काॅटन यार्न के आयात में बढ़ोतरी हो रही है और इसके कारण भारत में कपास की खपत में वृ(ि होने की संभावना है। यद्यपि गुजरात की ओर कल्याण रूई के भाव 27000 रूपये प्रति खंडी से घटकर 26300 रूपये प्रति खंडी के स्तर पर आ गए हंै। नये कल्याण की आवक धीमी गति से शुरू हुई है। गुजरात संकर 4 का हाजिर बाजार में भाव 33500 से 33700 रूपये, प्रति खंडी रहे हंै। महाराष्ट्र एवं एमपी की ओर हाजिर में रूई के भाव 33100 से 33400 रूपये प्रति खंडी रहे हंै। इन भावों पर करीब 3000 गांठ के सौदे होने की जानकारी मिली है। नाॅर्थ की ओर नरमा का भाव पंजाब, राजस्थान तथा हरियाणा में नीचे में 3370 से 3420 रूपये और अच्छे माल का 3520 से 3570 रूपये प्रति मन रहा है।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design