विस्तृत होता टैरी-टाॅवल बाजार
|
|
|
मुम्बई/ देश में ब्राण्डेड टाॅवेल उत्पादन कंपनी तो बाॅम्बे डाइंग को ही माना जा सकता हैै लेकिन हजारों की संख्या में छोटी व मध्यम दर्जे की इकाइयां भी देश में टाॅवेल उत्पादन का कार्य कर रही है तथा मुख्य रूप से देश के टाॅवेल बाजार में असंगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी ही सर्वाधिक है।
अब अनेक प्रमुख टेक्सटाइल कंपनियां भी टाॅवेल उत्पादन के क्षेत्र में प्रवेश की योजना बना रही है और अपनी पृथक ब्राण्ड के रूप में इसे लोकप्रिय भी बनाना चाहती है। मुम्बई आधारित मफतलाल इण्डस्ट्रीज के साथ-साथ लुधियाना के ट्रिडेण्ट समूह ने भी टाॅवेल बाजार में प्रवेश करने का निर्णय लिया है। टाॅवेल उत्पादन के साथ विपणन का बाजार तो हमेशा ही मांग के अनुरूप बढ़ता रहा है लेकिन अब तक ब्राण्डेड टाॅवेल उत्पादों की देश में कमी रही है। मफतलाल के प्रवेश के साथ ही मफतलाल बाॅम्बे डाइंग के बाद देश की दूसरी प्रमुख राष्ट्रीय ब्राण्ड अवश्य बन जायेगा। मफतलाल इण्डस्ट्रीज ने इसके लिए कंपनी के निदेशक श्री विनित जैन ने बताया कि मफतलाल टाॅवेल्स 100 प्रतिशत सूतीयार्न से उत्पादित होंगे। इन उत्पादों का विपणन कंपनी मल्टीब्राण्ड आउटलेट के अलावा मफतलाल की स्वयं की रिटेल शॅाप पर भी होगा।
ट्रिडेण्ट समूह विश्व का प्रमुख टेरी टाॅवेल उत्पादक समूह है। अब तक कंपनी निर्यात बाजार में ही अपने टाॅवेल का विपणन करती रही है तथा यूके, अमेरिका के रिटेलर्स को उनके ब्राण्ड के साथ बेचा जा रहा है। अमेरिका में जेसी पेनी, मेसीज, वालमार्ट को भी कंपनी टाॅवेल की आपूर्ति करती है। लेकिन अभी हाल ही में कंपनी ने घरेलू टाॅवेल बाजार में प्रवेश किया है। अब तक टाॅवेल को एक उत्पाद की श्रेणी में नहीं पहचाना जाता रहा है। अधिकांश रिटेलर निर्यातक कंपनियों के बचे हुए माल का ही स्टाॅक करते रहे हैं लेकिन अब घरेलू बाजार में भी टाॅवेल की मांग एक ब्राण्ड के रूप में विकसित हो रही है। आम आदमी की आय बढ़ने के साथ युवा पीढ़ी नये मकान व अपार्टमेण्ट की भी खरीद कर रही है। ट्रिडेण्ट ने कहा कि कंपनी अब घरेलू बाजार में प्रवेश कर रही है। कंपनी के होम टेक्सटाइल विभाग के प्रमुख श्री पी.के. मार्कण्डेय ने कहा कि ट्रिडेण्ट के अम्बेला ब्राण्ड के अन्तर्गत कंपनी चार अन्य उपब्राण्ड भी बाजार में जारी किए हैं। इनमें क्लासिक एवरिडे, होम एसेन्शिएल एण्ड कलर्स शमिल है। यह उत्पाद मल्टीब्राण्ड आउटलेट पर उपलब्ध कराये गये हैं। अधिकांश उत्कृष्ट गुणवत्ता के टाॅवेल बाजार में अधिक पहुुंचते हैं। टेक्सटाइल समूह वेलस्पन इसका बड़ा निर्यातक है। वेलस्पन ग्लोेबल ब्राण्ड की प्रबन्ध निदेशक दीपाली गोयनका ने कहा कि अपनी अधिकांशतः अमेरिका में वालमार्ट, टारगेट जैसे स्टोर्र्स को टाॅवेल्स का निर्यात करती है। कंपनी के कुल व्यवसाय में निर्यात की हिस्सेदारी 95 प्रतिशत है। भारत का सकल घरेलू बाजार भी तेजी से विकास कर रहा है। और भारतीय उपभोक्ता भी अब उत्कृष्ट गुणवत्ता के टाॅवेल्स व उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहा है। वेलस्पन शीघ्र ही रिटेल बाजार में प्रवेश की योजना बना रही है। तथा ब्राण्डेड रिटेल आउटलेट स्पेसेज पर अपने टाॅवेल उपलब्ध करा रही है। लेकिन इन ब्राण्ड्स को बाजार में अपना स्थान सुनिश्चित करने में अभी समय लगेगा बाॅम्बे डाइंग, डीसीएम ने टाॅवेल को एक ब्राण्ड के रूप में विकसित करने का प्रयास किया है लेकिन उन्हंे बड़ी सफलता नहीं मिली है। इन कंपनियों के अपने वितरण चेनल्स भी रहे हैंं। अब अधिकांश टेक्सटाइल कंपनियां अपने टाॅवेल ब्राण्ड को मल्टीब्राण्ड रिटेल आउटलेट के माध्यम से विपणन करने के लिए तैयारी कर रही है। जहां उनका ब्राण्ड कमजोर पड़ जाता है लेकिन आज के बाजार निर्यात को देखते हुए कंपनियां अब घरेलू बाजार में प्रवेश की योजना बना रही है।
|
|
 
 
 
|