Textile News
रूई सलाहकार समिति का निर्यात-आयात अनुमान ऊंचा रूई की आवक बढ़ने के साथ भाव पर दबाव भी बढा

Email News Print Discuss Article
Rating

मुंबई/ रूई उत्पादक केंद्रांे पर आवक बढ़ रही हंै। बाजार में निर्यातकों की खरीदी सीमित रहने से केंद्रों पर ऊंचे बोले जा रहे भाव पर दबाव महसूस किया जा रहा और कुछ किस्मों के भाव में गिरावट दर्ज की गई हैं। इस बीच रूई सलाहकार समिति ने देश में रूई के उत्पादन और आयात दोनों में अनुमान ऊंचा व्यक्त किया है। जहां बोर्ड ने रूई के निर्यात का अनुमान 70 लाख गांठ से बढाकर 80 लाख गांठ कर दिया है, वहीं आयात भी पूर्व के 12 लाख गांठ के बदले में अब 20 लाख गांठ बताया गया हंै। रूई वर्ष 2012-13 के लिए समिति ने रूई की पैदावार का अनुमान 330 लाख गांठ का लगाया है। बोर्ड ने रूई के आयात में बढ़ोतरी के अनुमान में कारण दक्षिण की मिलों का आयातित रूई में पोषाण होना बताया है। दूसरी ओर रूई का निर्यात बढ़ने के साथ मिलों की खपत भी 230 लाख गांठ से बढकर 234 लाख गांठ होने की संभावना व्यक्त की गई हैं। रूई की मांग एवं आपूर्ति के बीच अंतर को पाटने का कार्य आयात कर सकता है। ओपन स्टाॅक का अनुमान 28.5 लाख गांठ से बढ़ाकर 40 लाख गांठ कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायरेक्टर जनरल ट्रंेड के पास 35 लाख गांठ निर्यात रजिस्ट्रेशन किया गया है, इसमे से करीब 24 लाख गांठ को रवाना कर दिया गया है। यद्यपि 2012 के आखिर में इण्टरनेशनल बाजारों में रूई के भाव घट रहे थे, तब ऐसा लगता था कि देश से रूई का निर्यात 70 लाख गांठ भी नहीं हो सकेगा। इस समय अमेरिका में रूई के भाव निरंतर ऊंचे स्तर पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा चीन एवं बंगलादेश भारतीय रूई के सबसे बड़े आयातक है। इनमें भी चीन सबसे ज्यादा रूई का आयात भारत से करता रहा है। हाजिर बाजार में रूई के भाव स्थिर है। मिलों एवं निर्यातकों की खरीदी कमजोर है। देश के दो बडे+ कपास उत्पादक राज्यों गुजरात-महाराष्ट्र मंे सरकारी संस्थाओं को निर्धारित समर्थन मूल्य पर अधिक से अधिक रूई की खरीदी करने की जरूरत हैं, लेकिन समस्या इसके भण्डारण की है। बाजार में करीब करीब सभी किस्मों के भाव में मामूली उतार-चढाव के साथ स्थिर रहे हंै। गुजरात संकर 4 के भाव 33500-33800 रूपये, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की रूई के भाव 31100-34400 रूपये प्रति खंडी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर नरमा के भाव 20 से 40 रूपये प्रति मन बढकर 3440-3520 रूपये प्रति मन रहे हंै।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design