Textile News
रूई में आवक घटी ः मिलों एवं निर्यातकों की लेवाली से सुधार

Email News Print Discuss Article
Rating

मुंबई/ रूई में आवक कम होने से भाव मजबूत रहे हैं। गुजरात संकर 4 में मिलों एवं निर्यातकों की लेवाली बनी रही हंै। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अनेक केंद्रों में इस बीच हुई बेमौसमी वर्षा के कारण रूई की आवक पर विपरीत असर पड़ने की खबरे मिल रही है। गुजरात के किसानों ने माल को पकड़ रखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवक घटकर रोज की करीब 1.65 लाख गांठ हो गई हैं। उत्तर भारत में आवक घटने से भाव बढ़ने लगे हैंंं। यहां आवक घटकर 10,000 गांठ से कम हो गई हैं, जबकि गुजरात में 45 से 50 हजार गांठ के बीच रही है। इतना ही नहीं मौसम के बदलाव, कीटाणुओं के हमले के कारण भी कपास की उत्पादकता प्रभावित हो रही है। कपास के उत्पादन क्षेत्र में कमी आने से भी इसके उत्पादन पर असर दिखाई दे रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीटी टेक्नोलाॅजी दूसरे चरण में अपने प्रभाव को दिखाने में असमर्थ रही है। देश में इसका उपयोग बढ़ने के बावजूद कपास की उत्पादकता कम होना चिंता की बात है। रूई में प्रति हेक्टेयर उत्पादन 2006-07 के 554 किलोग्राम से घटकर 474 किलोग्राम हो गया है। गुजरात संकर 4 में मिलों एवं निर्यातकों की मांग रहने से किसानांे ने अपनी पकड़ मजबूत रखी है। रूई के अन्य किस्मों में कोई विशेष काम नहीं है। यहां की किस्मों जहां निर्यातकों ने 33900 से 34100 रूपये के भाव पर करीब 8000 गांठ के सौदे किये हैं, वहीं मिलों ने 34000 से 34100 रूपये के भाव पर 18000 गांठ के सौदे किये हैं। बंगालदेशी रूई में मांग रही है। दक्षिणी भारत में स्थिति स्पिनिंग मिलों की रूई के आयात में रूचि हैं। रूई में निर्यात कामकाज पूर्व की तुलना में अधिक होने के अनुमान लगाये जा रहे हंै। इस बीच बंगलादेश ने अपने तेजी से बढ़ते गार्मेंट उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर वर्ष भारत से करीब 15 लाख गांठ रूई खरीदना चाहता है और इसके लिए वह भारत से इसी तरह का प्रतिबंध लगाता है तो काॅटन काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया बंाग्लादेश में रूई के निर्यात के लिए केनलाइजिंग एजेंसी होगी। इस बीच हाजिर बाजार में गुजरात रूई सुधरकर संकर 4 का भाव 33900 से 34200 रूपये प्रति खंडी, एमपी और महाराष्ट्र की ओर रूई के भाव 33200 से 33700 रूपये के बीच रहे हैं। साउथ की किस्में स्थिर रही है। अदिलाबाद के भाव 33700 से 34000 रूपये और गुंटूर रूई का 34700 से 345000 रूपये तथा वारंगल का 34300 से 34500 रूपये प्रति खंडी रहा है। पंजाब की और आवक घटने से पंजाब रूई के भाव बढ़कर प्रति मन 3700 रूपए से अधिक हो गए हैं। हरियाणा रूई के भाव 3615 से 3630 रूपए एवं राजस्थान रूई के भाव 3610से 3620 रूपए प्रति मन रहे हैं।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design