Textile News
विस्कोस स्टेबल फाइबर में स्थिति चुनौतीपूर्ण

Email News Print Discuss Article
Rating

मंुबई/ यार्न बाजार मांग यथावत् है। बाजार रिवर्स में जा सकता है। अनेक उत्पादन केंद्रो पर ग्रे कपडों का उत्पादन किसी न किसी वजह से कम हो रहा है। जब तक ग्रे कपड़ों का बाजार नहीं सुधरता है, तब तक यार्न बाजार में सुधार की उम्मीद असंभव है। अपवाद के रूप में काॅटन यार्न के भाव निरंतर बढ +रहे हैं,यहां मांग एवं आपूर्ति के बीच असंतुलन हो गया है। वहीं सिथेंटिक यार्न में कई किस्मों के भाव में एक से दो रूपए की कमी आने की जानकारी मिली है। विस्कोस स्टेपल फाइबर की मांग निरंतर कम होने से इसकी उत्पादक कंपनियों के तिमाही परिणाम पर विपरीत असर पड़ा है। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने जानकारी दी है कि वीएसएफ की मांग में तीव्र कमी के कारण दिसम्बर को समाप्त तिमाही उसका शु( मुनाफा 18 प्रतिशत तक घटा है। कंपनी का वीएसएफ का उत्पादन तो 5 प्रतिशत बढ़ गया, लेकिन इसकी बिक्री में गिरावट देखा गया हैं। इसके मुख्य ग्राहकों के लिए बाजार की स्थिति चुनौतीपूर्ण है। रूई का भाव घटने और चीन में विस्कोस स्टेबल फाइबर की बढ़ी उत्पादन क्षमता ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जानकारों के अनुसार टेक्सच्राइज्ड यार्न के उत्पादकों को आर्थिक संकट से जंूझना पड़ रहा है। एक तो इस कपड़े की मांग कमजोर है और देश के अनेक भागों में ठंडी के कारण पाॅलिस्टर कपडों की मांग ठहर सी गई है। इतना ही नहीं आॅर्डर भी केंसल हुए है। लेकिन आगे ऐसे कपडों का बाजार खुलने की संभावना से वीवर्स इस यार्न की खरीदी सीमित प्रमाण में करने लगे हैं। दूसरी ओर कच्चे माल पीटीए और एमईजी के इंटरनेशनल भाव में कमी आने की अटकलों के बीच बाजार में पीओवाय के भाव घटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सिंथेटिक यार्न में ग्राहकी नहीं है। ग्रे कपडा का उत्पादन करने वाले केंद्रो इचलकरंजी, भिवंडी, मालेगांव सहित अन्य केंद्रों पर भुगतान की स्थिति अत्यंत कमजोर और खराब बताई जा रही है। इतना ही नहीं मजदूरी, बिजली और पैकिंग सहित अन्य खर्चों में भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं सूती यार्न की कुछ किस्मों में निर्यातकों की लेवाली निरंतर होने से बाजार में सुधार का क्रम जारी रहा है। काॅटन यार्न में चीन के भारी निर्यात आर्डर से तेजी रही है। मिलों द्वारा निर्यात आॅर्डर को पूरा करने पर जोर देने से स्वदेशी बाजार में मांग एवं आपूर्ति के बीच भारी अंतर देखा जा रहा है।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design