काॅटन यार्न समेत अन्य यार्न में मांग सुधरी
|
|
|
मुंबई/ यार्न में मांग बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। बाजार आर्थिक तंगी से बाहर नहीं निकल सका है। परंतु अब पावरलूमों पर प्रोग्राम मिलने के साथ यार्न की मांग में भी सुधार होने की उम्मीद की जा रही है। रूई के भाव बाजार में गिरने शुरू हो गए हैं साथ ही रूई के आयात की ओर मिलों का झुकाव बढ़ा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वैश्विक बाजार की तुलना में भारतीय रूई महंगी पर पड़ रही है।
काॅटन यार्न में भाव बढ़ने की प्रवृत्ति पर विराम लग गया है। मांग एवं आपूर्ति की स्थिति पहले से थोड़ी सुधरी है। भाव घटने पर यार्न की मांग बढ़ सकती है। पोलिएस्टर, ब्लेंडेड यार्न समेत अन्य सिंथेटिक यार्न की किस्मों में कमोबेश बाजार की स्थिति अनुकूल होने के आसर व्यक्त किये जा रहे हैं। कारण काॅटन मिश्रित कपड़ों को बाजार का समर्थन मिल रहा है लूमों पर प्रोग्रामों बढ़ रहे हंै। फिलहाल यार्न की अनेक किस्मों के भाव पूर्व की तुलना में कुछ घटे है।
|
|
 
 
 
|