Textile News
लिनन काॅटन एवं कुर्ता में ‘आदित्या’ का बढ़ता नाम

Email News Print Discuss Article
Rating

मुम्बई/ श्री आदित्य सिन्टेक्स प्रा.लि. का नाम खादी कुर्ता एवं काॅटन फैब्रिक में बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। कंपनी ने पिछले बीते वर्ष के अन्तिम मार्च महिने में रिकाॅर्ड सफलता हासिल की है। कंपनी के मुख्य सेल्स अधिकारी श्री संजय शर्मा के अनुसार कंपनी ने आगामी सीजन को देखते हुए अपनी तैयारियों को धारदार किया है एवं अधिक से अधिक डिजाइन पेश की जा रही है। जिससे प्रभावित होकर व्यापारी ‘आदित्या’ के माल की बहुत अच्छी खरीदी कर रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया आगामी लग्न हेतु कंपनी ने लिनन व लिनन ब्लेण्ड की फैब्रिक को अपना प्रमुख आकर्षण बनाया है। कुर्ता एवं शर्टिंग में भी आदित्या की लिनन की डिमाण्ड खूब देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि आदित्या की नवरतन, शानदार सिल्क, महोत्सव सिल्क, उत्सव सिल्क, संजीवनी, कांचीपुरम, एम्पायर सिल्क, मटका सिल्क एवं सुपर सिल्क की बहुत बेहतरीन मांग देखी जा रही है। श्री संजय शर्मा ने बताया कि कंपनी ‘निशान्त’ ब्राण्ड में 58 इन्ची काॅटन शर्टिंग में भी लिनन की विस्तृत रेंज तैयार की है। जिसमें डिजाइन के अलावा प्लेन की भी लम्बी रेंज डवलप की है। कंज्यूमर्स की पूर्ण सन्तुष्टी ही कंपनी का प्रमुख उद्देश्य है।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design