काॅटन आइटमों में मांग कमजोर
|
|
|
अम्बाला/ इस महिने बरसात का मौसम होने से ग्राहकी बिक्री कम रही है। काॅटन के मालों में भी ग्राहकी सुस्त हो गई। जबकी काॅटन मालों में रेट बढ़ने के कारण ग्राहकी कमजोर रही। सितम्बर में ग्राहकी चलने की उम्मीद से थोक व्यापारी खरीददारी करना शुरू कर रहे हैं। साडि़यों में वैवाहिक सीजन शुरू होने का इंतजार है। सिंथेटिक साडि़यों में छुटपुट ग्राहकी है। जबकि काॅटन साडि़यों की डिमाण्ड कम हो गई है। यूनिफाॅर्म में चैक्स डिजाइन की डिमाण्ड बनी हुई है। पाली से टेरी रूबिया की डिमाण्ड है लेकिन सप्लाई की कमी है।
|
|
 
 
 
|