Textile News
सर्दी की तैयारियों में जुटे निर्माता

Email News Print Discuss Article
Rating

पिलखुवा/ आलोच्य सप्ताह मंे सूत का उठाव बहुत ही कम होने से मिलों में तैयार सूत का जमाव होने लगा है। मानसूनी वर्षा होने से छपाई का कामकाज ठप पड़ा हुआ है। कपड़ा उत्पादक आगामी गर्म माल की तैयारी में जुट गये हंै। मिल सूत्रांे का कहना है कि कपड़ा उत्पादन केन्द्रांे पर सूत का उठाव बहुत ही कम होने से पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश की मिलों में सूत का जमाव होने लगा है। मिलंे मोटे धागे में बिकवाल हैं। इसके भावों मंे गिरावट है। मिलों का यह धागा मुख्य रूप से खेश शाल, तिरपाल में लगता है। कपड़ा उत्पादकांे का कहना है कि धागे से तिरपाल की लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। कारखाना चलाना एक मजबूरी हो रहा है। बाजारांे में इन दिनांे केनवास के विकल्प के कारण ही तिरपाल की मांग कम हो गयी है। गुटके पर प्रतिबंध के चलते थैले मंे लगने वाली कच्चे की केनवास की मांग इन दिनांे काफी घट रही है। कपड़ा व्यापारियांे ने आगामी सर्दी के माल बनाने आरम्भ कर दिये हैं। दिसावर की मंडियों से आॅर्डर आने से व्यापारी काफी खुश है। बाजार मंे धन की तंगी बनी हुई है।

                 

Reader's Comments:
Select Language :
Your Comment
Textile News Headlines
Your Ad Here
Textile Events
Textile Articles
Textile Forum
powerd by:-
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design