Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
ऐसे कीजिये वाइन को टेस्‍ट
ऐसे कीजिये वाइन को टेस्‍ट
वाइन टेस्टिंग एक आर्ट है जिसे करने के लिए समझ और अनुभव की जरूरत होती है। हम में से कई लोग कैजुअल ड्रिंकर होते हैं जो कभी - कभार वाइन पीते है और वह सिर्फ वाइन के स्‍वाद के बारे में ही बता सकते हैं। वाइन के बारे में यह बताना कि वह कैसी है, वह कितनी पुरानी है या उसके बारे में और भी बातें, जो वाइन की कैटेगरी को अच्‍छा बनाती है, के बारे में जानना काफी मुश्किल होता है।
वाइन पीने के कई मैनर्स भी होते हैं जो असली वाइन ड्रिंकर जानते ही हैं। जैसे - व्‍हाइट वाइन के साथ चिकन नहीं खाया जाता है आदि। वाइन टेस्टिंग बहुत सोफिस्‍टीकेटेड प्रॉसेस होता है। आइए जानते है वाइन टेस्टिंग के बारे में कुछ टिप्‍स :
ऐसे कीजिये वाइन को टेस्‍ट
टिप - 1 : वाइन की क्‍वालिटी के बारे में सबसे अचछा संकेत वाइन का रंग होता है। रेड वाइन, पुरानी होने के साथ - साथ हल्‍की होती जाती है और उसका स्‍वाद बढ़ता जाता है। जबकि व्‍हाइट वाइन पुरानी होने के साथ - साथ धुंधली होती जाती है।
टिप - 2 : अपनी डेट पर पार्टनर को इम्‍प्रेस करने के लिए ध्‍यान रखें कि वाइन का ग्‍लास हमेशा उसके स्‍टेम से पकड़ा जाता है। कभी भी वाइन के ग्‍लास को उसके ऊपरी मोटे हिस्‍से से न पकड़ें, वरना आपके हाथों की गर्मी उसके स्‍वाद को खराब कर सकती है।
टिप - 3 : वाइन को ड्रिंक करने से पहले अपने ग्‍लास की वाइन को चारों ओर हल्‍का सा हिला लें, ताकि उसके सारे फ्लेवर अच्‍छी तरह मिल जाएं, उसके बाद पहली शिप हल्‍की सी लें, ताकि उसका हल्‍का स्‍वाद लें और उसके बाद बाकी के घूंट छोटे पिएं।
टिप - 4 : आप वाइन को दो तरीके से स्‍मैल कर सकते हैं। पहला ये कि आप उसके फटाक से सूंघ लें और उसके बाद जो भी समझ में आएं वहीं सही है, दूसरा ये कि उसे कसकर सूंघे और उसे थोड़ी देर बाद आपको जो लगे, वही उसका टेस्‍ट होगा। वैसे, सूंघकर स्‍वाद का पता लगाना बहुत अनुभवी लोगों का काम है जो वाइन के शौकीन होते है।
टिप - 5 : जब भी वाइन का घूंट भरे तो उसके पीने के बाद अपनी टेस्‍ट बड्स पर आराम से उसका स्‍वाद महसूस करें, जो आपके पूरे मुंह में भर जाएगी, इससे आपको उसका सही स्‍वाद पता चलेगा।
टिप - 6 : वाइन के टेस्‍ट में सबसे अह्म रोल जीभ की टेस्‍ट बड्स का होता है। वाइन को हल्‍का सा घूंट भरने के बाद मुंह में हल्‍की सी हवा लें और उसे अंदर ही रहने दें। उसके बाद रिलेक्‍स करें, उसके बाद फील करें कि आपको कैसा लग रहा है, क्‍या आपको अच्‍छा सा फील हुआ..?
सेक्‍सी बैक पाने के लिए 5 स्‍पेशल एक्‍सरसाइज..... सेक्‍सी बैक पाने के लिए 5 स्‍पेशल एक्‍सरसाइज.....
आपकी इस बात को पहली ही नज़र में नोटिस कर लेते हैं ..... आपकी इस बात को पहली ही नज़र में नोटिस कर लेते हैं .....
विवाहित जीवन से अहंकार को कैसे दूर भगाएं..... विवाहित जीवन से अहंकार को कैसे दूर भगाएं.....
शादी की अगली सुबह हर नव वधु के मन में उठते हैं ये ..... शादी की अगली सुबह हर नव वधु के मन में उठते हैं ये .....
हनीमून के बाद ध्यान रखें इन बातों का..... हनीमून के बाद ध्यान रखें इन बातों का.....
गेहूं के आटे के लड्डू Atta Ladoo Recipe - Wheat Fl..... गेहूं के आटे के लड्डू Atta Ladoo Recipe - Wheat Fl.....
Private or Government School - Which is better?..... Private or Government School - Which is better?.....
गर्मियों में कौन से आहर अच्‍छे और कौन से हैं बुरे..... गर्मियों में कौन से आहर अच्‍छे और कौन से हैं बुरे.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design