Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
वास्तु के हिसाब से घर में कौन सा रंग करवाएं?
वास्तु के हिसाब से घर में कौन सा रंग करवाएं?

रंगो का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है इसलिये जब भी घर में रंग पुतवाएं तो हमेशा ही सोच समझ कर पुतवाएं क्योंकि इसे बार बार बदलना आसान नहीं होता। अगर घर में रंग पुतवा रहे हैं तो कोशिश यही होनी चाहिये कि रंग वास्तु के हिसाब से हो। वास्तु का चलन आज कल हर जगह पर होने लगा है, चाहे ऑफिस हो या फिर आपका घर। वास्तु के हिलसाब से लोग अपने कमरे को सजाते हैं, तो अच्छा होगा कि आप भी वास्तु के ही हिसाब से अपने किचन, डायनिंग रूम, बेडरूम, बाथरूम आदि में रंग करवाएं जिससे सुख शान्ति बनी रहे।

यहां पर कुछ वास्तु टिप्स दिये हुए हैं जो आपकी मदद करेगा अपने कमरे और घर के लिये रंग चुनने में। दीवारों पर वास्तु के हिसाब से रंग करवाइये और फिर देखिये जादू।

वास्तु के हिसाब से घर में रंग-
  1. बेडरूम- पिंक, हल्का नीला और हल्का हरा रंग बेड रूम के लिये अच्छा रंग माना जाता है। बच्चों के बेडरूम के लिये हरा रंग सबसे अच्छा माना जाता है।
  2. किचन- - किचन ऐसी जगह होती है जहां रंगों के मामले में आपके पास बहुत ही सीमित च्वाइस होती है। वास्तु के हिसाब से किचन में सफेद, पीला, रोज पिंक, नारंगी, चॉकलेट और लाल रंग सबसे अच्छा माना जाता है।
  3. डायनिंग रूम- डायनिंग रूम के लिये हल्के रंग काफी अच्छे माने जाते हैं। गुलाबी, हरा और नीला रंग आपको फ्रेश कर देगें। अच्छा होगा कि आप काला, सफेद या काले-सफेद से मिला हुआ कोई भी रंग न लगाएं।
  4. बाथरूम- सफेद, हल्का नीला और पेल ग्रीन आदि बाथरूम को बड़ा दिखाने के साथ साथ फ्रेश लुक देते हैं। बाथरूम में काला और गहरा लाल रंग का इस्तेमाल न करें, इससे बाथरूम छोटा दिखेगा।
  5. गेस्ट रूम- गेस्ट रूम को कई अगल अलग तरह के मूड वाले लोग इस्तेमाल करते हैं, इसलिये इसे हमेशा हल्के रंग का पुतवना चाहिये। पीला, हरा, नीला, नारंगी या लेवेंडर का लाइट शेड वास्तु के हिसाब से अच्छा होता है।
अरे गजब ! 7 बार चाबी घुमाएं और 2 घंटे तक पंखे की ह..... अरे गजब ! 7 बार चाबी घुमाएं और 2 घंटे तक पंखे की ह.....
कैसे बनें अपने बच्चों के अच्छे मित्र..... कैसे बनें अपने बच्चों के अच्छे मित्र.....
धन की प्राप्ति के लिए लाफिंग बुद्धा को घर के इस स्..... धन की प्राप्ति के लिए लाफिंग बुद्धा को घर के इस स्.....
किस्मत चमकाए, फेंगशुई के उपाय..... किस्मत चमकाए, फेंगशुई के उपाय.....
शिवरात्रि स्‍पेशल: आखिर क्‍यूं पीते हैं भगवान शंकर..... शिवरात्रि स्‍पेशल: आखिर क्‍यूं पीते हैं भगवान शंकर.....
शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां..... शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां.....
वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से..... वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से.....
Knowledge is Power - But, Applying Knowledge is Mo..... Knowledge is Power - But, Applying Knowledge is Mo.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design