बाजार में रौनक लौटी,
यार्न में तेजी का रूख ः यूनिफाॅर्म के आने लगे आॅर्डर
|
|
|
भीलवाड़ा/ काफी समय से मन्दी के आगोश में टहने के बाद अब बाजार में रौनक लौट आयी है और आगे भी सीजन लम्बा होने से निर्मातागण व्यस्त नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब बाजार सकारात्मक नजर आने लगा है। लगभग सभी खातों में कामकाज पूरा है। यहां एक ओर जाॅब दरों में सुधार है वहीं प्रोसेस हाउसों की स्थिति भी सुधरने लगी है।
फैंसी सूटिंग- आगामी लम्बे सीजन की आस में निर्माता नये डवलपमेण्ट में जुड़े हैं। उनका कहना है कि अभी एक माह थोड़ी शिथिल रहने के बाद बाजार में पुनः जोर आ जायेगा व उसके बाद बेरोकटोक ग्राहकी चलने की पूरी उम्मीदें है।
यार्न बाजार- कपड़ा बाजार में अच्छी रौनक आने के साथ ही यार्न बाजार भी तेज हो गया है। समाचार छपने तक इसमें और तेजी की पूरी पूर्ण सम्भावनाएं हंै। इसके अलावा फाइबर में भी 2 रूपए की तेजी के कयास है। जानकारी के अनुसार एक्सपोर्ट के अच्छे आॅर्डर होने व यूनिफाॅर्म के अच्छे प्रोग्राम चलने से यार्न में तेजी का रूख है।
यूनिफाॅर्म- यूं तो दीपावली बाद में ही यूनिफाॅर्म की पूछपरख शुरू हो जाती है लेकिन दिसम्बर अन्तिम सप्ताह से ही इसमें तेजी आने लगती है। जनवरी से जून तक का समय यूनिफाॅर्म हेतु पीक सीजन होता है। इसमें सभी निर्माता सक्रिय हो जाते हैं। वर्तमान में बाजार में यूनिफाॅर्र्म के अच्छे प्रोग्राम आने से ट्रोविन की काफी डिमाण्ड है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के द्वारा यूनिफाॅर्म के बड़े आॅर्डर देने में सभी यूनिफाॅर्म मण्डियों में अच्छे प्रोग्राम चल रहे हैंं।
न्यू प्वाइन्ट के श्री अभिषेक छाबड़ा के अनुसार अभी मलमास की वजह से थोड़ा ब्रेक लगा हुआ है लेकिन उसके बाद ग्राहकी अभी चलेगी। उन्होंने बताया कि हमने आगामी सीजन हेतु 2-3 नई जोड़ी पैकिंग तैयार की है जिसे जल्द ही बाजार में पेश किया जायेगा।
सर्विकोम सूटिंग के श्री विजय कोठारी के अनुसार आगामी सीजन हेतु रिटेल बुकिंग की तैयारियां शुरू होने लगी है। उन्होंने कहा कि अभी फैंसी सूटिंग मेंं लिनन बेस आइटमों की अच्छी डिमाण्ड है।
रोडास सूटिंग के श्री ओ पी तिवारी के अनुसार अभी कामकाज ठीक है। प्रोग्राम जैसे आइटम ज्यादा चल रहे हैं। आगामी सीजन हेतु क्रीम, लाईट कलर व साटन के आइटम ज्यादा जोर में है इसके अलावा ट्रोविन की अच्छी डिमाण्ड है।
जयकरणी सूटिंग के श्री महावीर झंवर के अनुसार बाजार बहुत अच्छा चल रहा है जिससे लिनन, स्लब बेस आइटम अच्छे चल रहे हैं। यूनिफाॅर्म में भी अच्छे आॅर्डर आने लगे है। जिसमें और गति की उम्मीद है।
|
|
 
 
 
|