Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
जानिए कैसे आएगी सुहानी नींद
जानिए कैसे आएगी सुहानी नींद

शायद आपने यह इतालवी कहावत जरूर सुनी होगी कि जिस चीज के बारे में आप सबसे ज्यादा जानने का दावा करें तो यह तय मानें कि उसके बारे में आप बहुत कम जानती हैं। यह कहावत नींद के संदर्भ में भी पूरी तरह लागू होती है। हम हर दिन नींद और उसकी जरूरत से रूबरू होते हैं। कुछ सौभाग्यशाली लेटते ही गहरी नींद में चले जाते हैं तो कुछ रातभर करवट बदलते हैं। सुखद नींद के लिए बस कुछ छोटी-छोटी बातों पर अमल करें।

  • रात के भोजन में स्टार्चयुक्त आहार के सेवन से अच्छी नींद आती है। यह चावल, आलू, सेम और जड़दार सब्जियों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सलाद का सेवन भी नींद लाने में सहायक है।
  • बिस्तर पर जाने से पूर्व बहुत ज्यादा भोजन न ग्रहण करें।
  • सोने से पूर्व चाय, काफी और अन्य उत्तेजक पेय पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आजकल अनिद्रा दूर करने के लिए बाजार में कई प्रकार की आर्गेनिक व हर्बल टी उपलब्ध हैं। हालांकि इनका सेवन करने से पहले किसी चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लें।
  • शयनकक्ष में लाइट हल्की होनी चाहिए।
  • सोने की जगह का माहौल शांतिपूर्ण होना चाहिए।
  • बहुत अधिक मोटी तकिया का प्रयोग न करें। साथ ही तकिया ऐसी हो जिससे सिर पर किसी तरह का जोर न पड़े।
  • एरोमाथेरैपी भी गहरी नींद लाने में सहायक होती है। सुगंध फैलने से नींद जल्दी और अच्छी आती है।
  • बिस्तर पर जाने और सुबह उठने का एक निश्चित समय तय करें।
  • दिन में नियमित व्यायाम करें। इससे रात में अच्छी नींद आयेगी।
  • बिस्तर पर जाने से पूर्व मन से हर तरह की ंिचताएं निकाल दें। इससे नींद आने में सहायता मिलेगी।
क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता..... क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता.....
वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से..... वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से.....
शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां..... शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां.....
नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ..... नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ.....
Eight forms of Hindu Marriage and its custom..... Eight forms of Hindu Marriage and its custom.....
भारत के बारे में 10 खराब बातें..... भारत के बारे में 10 खराब बातें.....
महिलाओं को वश में रखने की चमत्कारी दवा!!..... महिलाओं को वश में रखने की चमत्कारी दवा!!.....
द्रौपदी के बारे में दिलचस्प तथ्य जिनके बारे में को..... द्रौपदी के बारे में दिलचस्प तथ्य जिनके बारे में को.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design