Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
एसिडिटी से कैसे करें बचाव
एसिडिटी से कैसे करें बचाव
जरा सी सावधानी और जिंदगी भर आसानी। जी हां हम अपनी जीवनशैली में बदलाव ला कर और समय प्रबंधन कर इस बीमारी से निजात पा सकते हैं।
इसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
इसके अलाव इस रोग में बेरियम एक्स-रे, एण्डोस्कोपी, सोनोग्राफी के जरिये रोग की जटिलता का पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सकता है।

ऐसे करें बचाव-

1. समय पर भोजन करें और भोजन करने के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें।
2. अपने खाने में ताजे फल, सलाद, सब्जियों का सूप, उबली हुई सब्जी को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां और अंकुरित अनाज खूब खाएं। ये विटामिन बी और ई का बेहतरीन स्रोत होते हैं जो शरीर से एसिडिटी को बाहर निकाल देते हैं।
3. खाना हमेशा चबा कर और जरूरत से थोड़ा कम ही खाएं। सदैव मिर्च-मसाले और ज्यादा तेल वाले भोजन से बचें।
4. अपने रोजमर्रा के आहार में मट्ठा और दही शामिल करें।
5. ताजे खीरे का रायता एसिडिटी का बेहतरीन उपचार हैं।
6. शराब और मांसाहारी भोजन से परहेज करें।
7. पानी खूब पिएं। याद रखें इससे न सिर्फ पाचन में मदद मिलती है, बल्कि शरीर से टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं।
8. खाने के बाद तुरंत पानी का सेवन न करें। इसका सेवन कम से कम आधे घंटे के बाद ही करें।
9. धूम्रपान, शराब से बचें।
10. पाइनेपल के जूस का सेवन करें, यह एन्जाइम्स से भरा होता है। खाने के बाद अगर पेट अधिक भरा व भारी महसूस हो रहा है, तो आधा गिलास ताजे पाइनेपल का जूस पीएं। सारी बेचैनी और एसिडिटी खत्म हो जाए
11. आंवले का सेवन करें हालांकि यह खट्टा होता है, लेकिन एसिडिटी के घरेलू उपचार के रूप में यह बहुत काम की चीज है।
12. गैस से फौरन राहत के लिए 2 चम्मच ऑंवला जूस या सूखा हुआ ऑंवला पाउडर और दो चम्मच पिसी हुई मिश्री ले लें और दोनों को पानी में मिलाकर पी जाएं।
क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता..... क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता.....
वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से..... वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से.....
शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां..... शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां.....
नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ..... नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ.....
किस तरह के लड़के भाते हैं लड़कियों को..... किस तरह के लड़के भाते हैं लड़कियों को.....
ऑफिस में कैसे बोलना सीखें ना..... ऑफिस में कैसे बोलना सीखें ना.....
लंबे समय तक जवां बनने रहने की बात करना अब किसी सपन..... लंबे समय तक जवां बनने रहने की बात करना अब किसी सपन.....
अब आपके कपड़ें बदलेंगे गिरगिट की तरह रंग..... अब आपके कपड़ें बदलेंगे गिरगिट की तरह रंग.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design