Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
सर्दी जुकाम : आयुर्वेद है रामबाण इलाज
सर्दी जुकाम : आयुर्वेद है रामबाण इलाज
सर्दियों का मौसम वैसे तो बड़ा ही मजेदार होता है पर मौसम बदलते ही, हर घर में सर्दी या जुकाम का होना एक आम बात हो जाती है. वातावरण में मौजूद वायरस, बदलते मौसम में काफी सक्रिय हो जाता है, जिसके कारण जुकाम या सांस की अन्य बीमारियां होती हैं. जब हमारा शरीर मौसम के अनुसार एडजस्ट नहीं करता है तो हम मौसमी रोगों के शिकार हो जाते हैं. मौसम के बदलाव के दौरान व्यक्ति का शरीर वातावरण में हो रहे बदलाव को नहीं झेल पाता है और सर्द-गर्म के असर से सर्दी-जुकाम से ग्रसित हो जाता है. सर्दी-जुकाम आपकी रोजमर्रा की जिंदगी रोक-सी देती है और सर्दी से होने वाला सरदर्द आपको मौसम के आनंद से वंचित कर देता है. गले में खराश, सरदर्द, नाक बहना और हल्का बुखार इसके लक्षण हैं.

जीवा आयुर्वेद के निदेशक और आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रताप चौहान बताते हैं कि मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी जुकाम की समस्या स्वाभाविक है जिसके लिए मौसम के बदलते ही सावधान हो जाना बहुत आवश्यक होता है, आयुर्वेद में कई सारे ऐसे घरेलू उपाय मौजूद हैं जिनका नियमित रूप से इस्तेमाल आपको हमेशा सर्दी जुकाम जैसी समस्या से दूर रखता है.

औषधियां जो रखेंगी सर्दी से दूर : आयुर्वेद में कई सारी ऐसी औषधियां और घरेलू उपाय हैं जिनका नियमित रूप से सेवन आपको हमेशा मौसम में बदलाव से होने वाले सर्दी जुकाम जैसी समस्या से दूर रख सकता है जब कभी आपके गले में खराश हो और आपकी नाक सर्दियों में बंद हो जाए, तो एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर गरारे करें. इसे आपका गला साफ होगा और यह वायरस को दोबारा आपके शरीर में प्रवेश करने से रोकेगा.

शहद के साथ अदरक का सेवन सुबह शाम करने से भी सर्दी जुकाम में जल्दी आराम मिलता है. हल्दी को यदि गर्म दूध के साथ लिया जाए, तो यह कफ हटाती है और जुकाम में भी बहुत राहत पहुंचाती है.

एक कप अदरक, तुलसी और कालीमिर्च वाली गर्म चाय, सर्दी से राहत दिलाने में असरदार है. जुकाम के इलाज में हल्दी काफी फायदेमंद है. बहती नाक को रोकने के लिए हल्दी को जलाकर इसका धुआं लें, इससे नाक से पानी बहना तेज हो जाएगा और तत्काल आराम मिलेगा.

लहसुन की कलियों को उबालकर बनाये जाने वाले लहसुन के सूप के सेवन से सर्दी-जुकाम से शीघ्र लाभ मिलता है. सर्दी-जुकाम में तुलसी बहुत कारगर है.

आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को चबाकर खाएं या फिर पानी में उबाल कर काढ़ा बना कर पिएं, दोनों ही तरीके से फायदा होता है. आपके परिवार में यदि किसी को जुकाम हो तो एक दूसरे के बर्तन का उपयोग न करें.

क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता..... क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता.....
वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से..... वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से.....
शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां..... शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां.....
नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ..... नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ.....
Tips to shop for perfect wedding lingerie..... Tips to shop for perfect wedding lingerie.....
हनीमून के बाद ध्यान रखें इन बातों का..... हनीमून के बाद ध्यान रखें इन बातों का.....
क्या भगवान खाने को भोग लगाते हैं?
..... क्या भगवान खाने को भोग लगाते हैं? .....
10 गुण जो केवल महिलाएं ही दुनिया को सिखा सकती हैं..... 10 गुण जो केवल महिलाएं ही दुनिया को सिखा सकती हैं.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design