Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
नारियल क्रश : सेहत का वफादार साथी
नारियल क्रश : सेहत का वफादार साथी

नारियल। धर्म के अलावा इस फल का प्रयोग सेहत और सौन्दर्य के लिए किया जाता है। नारियल का पानी, नारियल का तेल, नारियल का दूध,नारियल की गिरी, कच्चे नारियल की मलाई सभी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है।

नारियल का पानी शरीर को ठंडा करता है और शरीर का तापमान ठीक बनाए रखता है। नारियल पानी ऊर्जा का अच्छा वाहक है। वहीं ताजे नारियल की मलाई सेहत के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

आजकल मार्केट में नारियल पानी से ज्यादा नारियल क्रश को पसंद किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि इसमें नारियल पानी और मलाई दोनों के फायदे समाहित होते हैं और स्वाद में यह नारियल पानी से अलग और बेह‍तर होता है।

नारियल पानी में कई बार तैलीय स्वाद आने लगता है लेकिन नारियल क्रश अलग ढंग से तैयार किया जाता है। इसमें नारियल की मलाई और पानी को नींबू के रस, शकर व बर्फ के साथ मिक्सर में मिला कर चलाया जाता है।

इसमें विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद जहरीले वायरस से भी लड़ाई करता है।

क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता..... क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता.....
वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से..... वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से.....
शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां..... शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां.....
नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ..... नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ.....
जॉब अच्‍छी न लगने के 5 लक्षण..... जॉब अच्‍छी न लगने के 5 लक्षण.....
Oscars 2015: रेड कार्पेट पर चला वाइट गाउन का जादू..... Oscars 2015: रेड कार्पेट पर चला वाइट गाउन का जादू.....
सबसे अलग दिखें पार्टी में..... सबसे अलग दिखें पार्टी में.....
धन की प्राप्ति के लिए लाफिंग बुद्धा को घर के इस स्..... धन की प्राप्ति के लिए लाफिंग बुद्धा को घर के इस स्.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design