Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
यदि आपको भी कुछ याद नहीं रहता तो ये आपके लिए है
यदि आपको भी कुछ याद नहीं रहता तो ये आपके लिए है
भूलने की बीमारी की स्थिति में या दिमाग को तेज करना हो, हर कोई बादाम खाने की सलाह देता है. लेकिन बादाम के अलावा और भी बहुत सारी बाते हैं जिसकी मदद लेकर आप अपने दिमाग को सक्रिय और तेज बना सकते हैं. आइए उन्हीं बातों पर गौर फरमाते हैं.

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी खाएं
यदि आप नियमित रूप से ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपका दिमाग हमेशा सक्रिय रहेगा. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि शोध कहते हैं. ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जो एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है. इसमें विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे बढ़ती उम्र के साथ-साथ होने वाली मानसिक समस्याओं जैसे तनाव आदि से भी छुटकारा मिलता है. एक तरह से आप कह सकते हैं कि इन फलों का सेवन करने से आपका ब्रेन केमिकल स्ट्रेस से सुरक्षित रहता है.

हरि पत्तेदार सब्जियां
अगर भूलने की बीमारी को कम करना है तो आपको हरि पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए. आप ब्रोकोली (हरी फूलगोभी) का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. ब्रोकोली में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक होता है, जो हड्डियों के साथ-साथ आपके दिमाग के लिए भी टॉनिक की तरह काम करता है.

अपने घर को साफ रखें
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि – घर की सफाई का आपके दिमाग के साथ सीधा संबंध होता है. एक शोध के अनुसार – कुछ वृद्ध लोगों को चार साल तक अकेला छोड़ दिया गया. ये लोग अपना काम जैसे खाना बनाना, सफाई करना, कार्ड खेलना आदि नियमित रूप से करते थे. चार साल बाद पता चला कि इनकी अल्जाइमर की समस्या कुछ हद तक कम हुई है. अल्जाइमर रोग को स्मरणशक्ति के समाप्त होने और तर्कशक्ति, नियोजन, भाषा तथा सोच में व्यवधान उत्पन्न होने से पहचाना जाता है.

अलग-अलग भाषा सीखें
यदि आप अपने भाषा के अलावा दूसरो की भाषा का भी ज्ञान रखते हैं तो समझिए की इससे आप अपनी दिमागी क्षमता में भी बढोतरी कर रहे हैं. इस तरह के ज्ञान से आप चीजों को जल्दी और ज्यादा समय तक समझने और याद रखने में सक्षम हो पाएंगे. यदि आप नियमित रूप से एक अलग भाषा का इस्तेमाल करते हैं और उसमें निपुण हो जाते हैं तो ये आपके ब्रेन के लिए और ज्यादा लाभदायक होगा.

ग्रीन टी पीजिये
शोधकर्ताओं ने पाया है कि ग्रीन टी एमीलॉयड के हानिकारक प्रभावों से आपकी रक्षा करता है. एमीलॉयड एक तरह का जहरीला प्रोटीन है जो अल्जाइमर के दौरान मस्तिष्क में बढ़ता ही जाता है. इसलिए आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करते रहें….
क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता..... क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता.....
वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से..... वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से.....
शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां..... शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां.....
नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ..... नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ.....
Important jewellery of India’s various regional..... Important jewellery of India’s various regional.....
पतले होठों को नेचुरली कैसे शेप में लाएं..... पतले होठों को नेचुरली कैसे शेप में लाएं.....
सेक्‍सी बैक पाने के लिए 5 स्‍पेशल एक्‍सरसाइज..... सेक्‍सी बैक पाने के लिए 5 स्‍पेशल एक्‍सरसाइज.....
कुछ लोग अधिक झूठ क्यों बोलते हैं?..... कुछ लोग अधिक झूठ क्यों बोलते हैं?.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design